होली के दिन बस्तर में खूनी संघर्ष, 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बीजापुर), 26 मार्च। दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में सोमवार को अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों पर हमला किया। हमले में 2 ग्रामीण की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप घायल। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में किया जा रहा जहां तीसरे ग्रामीण कारम रमेश ने भी दम तोड़ दिया। जिन ग्रामीणों की मौत हुई है, उनके नाम चन्द्रिया मोडियम(25), अशोक भंडारी(24) और कारम रमेश(25) बताया गया है। सभी ग्रामीण युवक बासागुड़ा के कलार पारा के रहने वाले हैं।

दो ग्रामीण युवक की घटनास्थल पर मौत होने की जानकारी मिली है, एक ग्रामीण युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला किया। तीनों ग्रामीणों का शव बासागुड़ा थाना लाया गया। जानकारी अनुसार इन ग्रामीणों का पोस्टमार्टम आवापल्ली में किया जायेगा।

Share this
READ MORE  अग्नि दुर्घटना से प्रभावितों को पहुंची राहत, महापौर ने सुबह पहुंचकर किया सामग्री वितरण, पाठ्य पुस्तक बीती रात्रि में ही बांटी