महतारी वंदन योजना: महिलाओं के खाते में आज आएगी दूसरी किश्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 3 अप्रैल। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी लगभग पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि पहले दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को आने वाली थी लेकिन वित्तीय वर्ष के कारण तिथि में बदलाव किया गया। जिसके कारण महिलाओं के खाते में राशि नहीं भेजी गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में छत्‍तीसगढ़ की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

Share this
READ MORE  हाट-बाजार, हॉस्टल, जिला सहकारी बैंक की खुलेगी शाखा; पुल निर्माण की भी घोषणा | Chief Minister Bhupesh Baghel reached Pali Tanakhar assembly constituency of Korba, announced several development works