महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री बैस पार्श्व तीर्थ नगपुरा पहुंचे

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 अप्रैल। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ पहुंचे। उन्होंने यहां पर सहपरिवार भगवान श्री पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और मंदिर भ्रमण किया। यहां पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल श्री बैस को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल श्री बैस ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित गौ-शाला का भी भ्रमण किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष गजराज पगारिया और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि प्राकृतिक दृश्यों के मध्य शिवनाथ नदी के किनारे स्थित 23 वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ का यह मंदिर दर्शनीय है। यह मंदिर पत्थरों पर उत्कीर्ण जैन-भक्ति दर्शन का एक महाकाव्य है। इस तीर्थस्थान की यात्रा पूरे देश भर से जैन धर्मावलंबी करते हैं। इसे 1995 में स्थापित किया गया। परिसर में मंदिर, गेस्ट हाउस, बगीचा और प्राकृतिक चिकित्सा व योग केंद्र स्थित हैं। संगमरमर से बने भगवान श्री पार्श्वनाथ के इस मंदिर का प्रवेश द्वार 30 फीट गेट के माध्यम से है, जिसमें चार स्तंभो (जो आध्यात्मिक जीवन के चार आवश्यक तत्वों यथा ज्ञान, आत्मनिरीक्षण, अच्छा आचरण, तपस्या का प्रतिनिधित्व करती है) पर स्थित भगवान श्री पार्श्वनाथ की मूर्ति है, जिसकी दो हाथियों द्वारा पूजा की जा रही है। मूर्ति से पवित्र जल, अमीया, रसता है। सैकड़ों तीर्थयात्री इस मंदिर को पूर्णिमा के दिन दर्शन करने आते हैं।

Share this
READ MORE  विधायक वोरा ने रायपुर रवाना होने से पूर्व मीलपारा वार्ड का किया दौरा, स्वास्थ्य विभाग का गैंग बुलवाकर कराई सफाई