Breaking: शराब घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को किया गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 अप्रैल। आबकारी घोटाला में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई तेज करते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। त्रिपाठी के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर दर्ज हो चुका है। इससे पहले एसीबी/ईओडब्ल्यू, अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, दो हज़ार करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है, जहां से अब उसे रायपुर लाया जा रहा है। अरुण पति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडीकेट का प्रमुख किरदार माना है।

कई अहम पदों पर रहे त्रिपाठी

बता दें कि एपी त्रिपाठी डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उस समय भी इनकी सेवा आबकारी विभाग में ली गई थी। सरकार बदलने के बाद भूपेश बघेल सरकार में एपी त्रिपाठी की रवानगी की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन अचानक त्रिपाठी को आबकारी विभाग के नीति नियंता के रूप में विशेष सचिव पद पर बैठा दिया गया।

Share this
READ MORE  BSP टाउनशिप के साढ़े 4 हजार लीजधारकों मिलेगा मालिकाना हक, बीएसपी जिला प्रशासन और निगम में बैठक के बाद बनी सहमति, वर्षों से डर में थे लीजधारी, लगातार प्रयास से मिली सफलता-देवेंद्र यादव