16 महीने से जेल में बंद सौम्या को नहीं मिली जमानत 

Share this

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं और कोल लेवी केस में हैं आरोपी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 16 अप्रैल। सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। मंगलवार को दूसरी जमानत याचिका पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया। पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया 16 महीनों से कोल स्कैम में जेल में बंद है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

12 अप्रैल को राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया की सेकंड बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। सौम्या चौरसिया के वकील कैलाश भादुड़ी ने बच्चों की परवरिश के आधार पर बेल मांगी थी। वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय ने केस की पैरवी की।

Share this
READ MORE  बघेल ने कहा- मुख्यमंत्री बनना है तो लोगों से जुड़ें सेवा की भावना बनाए रखें | Baghel said - If you want to become the Chief Minister, then connect with the people, maintain the spirit of service.