दुर्ग जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान, बीजेपी ने जारी की सूची | Chhattisgarh BJP Bhojram became the Leader of Opposition of Bhilai Municipal Corporation

Share this

दुर्ग37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंबे वक्त से भिलाई के भाजपा नेताओं को जिसका इंतजार था वो लिस्ट आ गई। भाजपा ने तय कर लिया है कि उनका नेता प्रतिपक्ष कौन होगा। इसे लेकर मंगलवार को लिस्ट जारी कर दी गई। दुर्ग जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया है। भिलाई निगम में भोजराम सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। दुर्ग जिला अध्यक्ष के तौर पर जितेंद्र वर्मा का नाम लिस्ट में है।

जिले की पूरी कार्यकारिणी तय की गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो स्थानीय स्तर पर कई सीनियर नेताओं की अनदेखी की गई है। इससे बड़े खेमे में नाराजगी भी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के फीडबैक के आधार पर नामों की घोषणा की गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  विधानसभा निर्वाचन -2023 पहले चरण के लिए 294 अभ्यर्थियों ने भरे 455 नामांकन, अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल, नामांकन की संवीक्षा आज