कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, शेखर सुमन ने भी ली सदस्यता

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 7 मई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व नेता और प्रवक्ता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल हुई। वहीं, हीरामंडी स्टार एक्टर शेखर समुन ने भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि कांग्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाने के एक दिन बाद राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हुई है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर का दौरा करने और तस्वीरें शेयर करने पर उन्हें कांग्रेस ने फटकार लगाई थी। खेड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्खा ने उन्हें शराब ऑफर किया था और नशे की हालत में 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया था।

 

2012 में शेखर सुमन ने छोड़ा था कांग्रेस

वहीं, 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शेखर सुमन के लिए यह राजनीति में दूसरा कार्यकाल होगा।अभिनेता ने 2009 के आम चुनाव में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था।

Share this
READ MORE  Life will NEVER be the same without you SATISH ! सतीश कौशिक का निधन, अनुपम ने दी श्रद्धांजलि