CG बोर्ड परिणाम 2024 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के कल आएंगे नतीजे, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 मई। छत्तीसगढ़ के कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जानकारी दी है कि कल यानी 9 मई को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। इस संबंध में माशिमं ने आदेश भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट कल 12.30 बजे जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर देख सकेंगे।

10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के लिए मण्डल की वेबसाइट https://cgbse.nic.in, https://cg.results.nic.in और https://results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग पुलिस ने 1.75 लाख की शराब की जब्त, तीसरी बार पकड़ा गया आरोपी | Durg police seized liquor worth 1.75 lakh, arrested the accused for the third time