दोनों ड्राइवर समेत 7 लोग घायल; गाड़ियों की बेलगाम रफ्तार बनी मुसीबत | bus and truck collide, 7 people including both the drivers were injured; Unbridled speed of vehicles became a problem

Share this

कांकेरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कांकेर जिले के मरकाटोला घाट (NH-30) पर बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस और ट्रक ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए धमतरी और कुछ को चारामा भेजा गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री बस को चारामा के आगे मरकाटोला घाट पर रायपुर की ओर से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। बस को टक्कर मारने के बारे ट्रक बस के पीछे हिस्से को रगड़ती चली गई। जिससे बस में सवार 5 यात्रियों को चोट आई है। वहीं बस और ट्रक के ड्राइवर को भी आमने-सामने की टक्कर के चलते गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए धमतरी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण घाट के मोड़ पर दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से जा भिड़ीं। हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।

दोनों गाड़ियों की रफ्तार थी काफी तेज।

दोनों गाड़ियों की रफ्तार थी काफी तेज।

जिस जगह पर हादसा हुआ, वो बालोद जिले में आता है, लेकिन पास में कांकेर जिले का चारामा थाना क्षेत्र आता है। चारामा पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर उन्होंने बालोद जिला पुलिस को भी सूचना भेजी, जिसके चलते पुलिस के मौके पर पहुंचने में भी देर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात बहाल करवाया है।

ट्रक और बस क्षतिग्रस्त।

ट्रक और बस क्षतिग्रस्त।

वाहनों की रफ्तार बेलगाम

गाड़ियों की बेलगाम रफ्तार सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह में लोगों को जागरूक करने का काम जरूर कर रही है, लेकिन लापरवाह बस और ट्रक चालकों पर लगाम लगाने में यातायात पुलिस नाकाम साबित हुई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा राजेंद्र पार्क, बच्चों के लिए होंगे ड्रॉइंग-रंगोली कॉम्पिटिशन | Park will be decorated with colorful flowers, people will know different species of flowers