IAS Transfer छत्तीसगढ़ के तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, नीलेश श्रीरसागर बनें कांकेर के नए कलेक्टर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह कोसरकार ने वापस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 

नीलेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था। उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापस बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

Share this
READ MORE  टीएस सिंहदेव ने हंसते हुए पत्रकारों को दिया जवाब;सरकार के काम को दिए 10 में से 7 नंबर | TS Singhdev laughingly replied to the journalists; Gave 7 out of 10 numbers to the work of the government