सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत: जेब में मिली डायरी के माध्यम से हुई पहचान | Bank worker killed in road accident: identified through diary found in pocket

Share this

कवर्धा7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत और 3 अन्य घायल हुए हैं। ये दोनों सड़क हादसे सोमवार शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है। पहला मामला कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनछपरा के पास का है, जहां हाइवे पर एक बैंककर्मी की हादसे में मौत हो गई। मृतक राजकुमार पिता शंकर लाल कश्यप (50) ग्राम हरानगुड़ी थाना पाली (कोरबा) का रहने वाला था। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे हाइवे पर ग्राम हरिनछपरा के पास वह पड़ा मिला। 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मोबाइल नहीं था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

उसकी जेब से चाबियों का गुच्छा और एक डायरी मिली। डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल कर मृतक की पहचान राजकुमार कश्यप के रूप में की गई, जो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पदस्थ था। उसकी फैमिली पंडरिया में किराए के मकान में रहती है। डायरी में मिले मोबाइल नंबर से परिजन को सूचना दिए।

इंदौरी पंप के पास दो बाइक में भिडंत, 3 घायल
दूसरी घटना नेशनल हाइवे पर ग्राम इंदौरी के पेट्रोल पंप के पास की है। इसमें दो बाइक की भिडंत में 3 युवक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब 7.30 बजे की है। तिल्दा-नेवरा निवासी दारा सिंह पिता रामनारायण सिंह जोगी (34) और परमानंद पिता रेवाराम निर्मलकर (29) भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे। तभी इंदौरी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ग्राम पनेका निवासी इन्द्रकुमार पिता लूभान साहू (31) से दोनों बाइक की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए तीनों घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर में तिल्दा-नेवरा निवासी दारा सिंह गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।

READ MORE  गंदगी... दो ठेका समूह को नोटिस, सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी से मांगा जवाब | Dirt... Notice to two contract groups, sought answers from cleaning inspector and ward in-charge

 

खबरें और भी हैं…

Share this