रायपुर-खरोरा मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में 20 घायल

Share this

रायपुर। रायपुर-खरोरा रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। सिटी बस और ट्रक की टक्कर से 20 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर विधानसभा पुलिस पहुंची हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा सेमरिया गांव के पास हुआ है। सिटी बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

दोनों वाहन के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मेकाहारा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से खरोरा जा रही थी और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इस बीच हादसा हो गया।

Share this
READ MORE  शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक टाली सुनवाई