नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Share this

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने माओवादियो द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी। चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में जवान भरत लाल साहू शहीद हुए थे।

Share this
READ MORE  राजधानी में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV कार, मौके पर ही पांच लोगों की मौत