दुर्ग के फिल्टर प्लांट में आई खराबी, महापौर बाकलीवाल ने रात में पहुंचकर कराया सुधार

Share this

दुर्ग न्यूज। फ़िल्टर प्लांट में लगातार बारिश के कारण खराबी आने के कारण महापौर धीरज बाकलीवाल व जल विभाग प्रभारी संजय कोहले आधी रात 12 बजे फ़िल्टर प्लांट पहुंचे और स्थिति का जयाजा लिया। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से इंटेकवेल में कचरा जमा होने और 42 एम‌एलडी फ़िल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण वाटर सप्लाई प्रभावित रहा।

महापौर व जल प्रभारी ने आधी रात फ़िल्टर प्लांट का जायजा लिया और सहायक अभियंता गिरीश दीवान एवं जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर से निरंतर जल प्रदाय करने में आई परेशानी के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक जानकारी ली। महापौर ने अतिशीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किये।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने तत्काल विद्युत मंडल के सहायक अभियंता गिरी से फ़िल्टर प्लांट में आई खराबी के सम्बन्ध में चर्चा की और तत्काल समाधान करने कहा। रात करीब साढ़े 3 बजे सुधार कार्य पूरा हुआ।

महापौर की उपस्थिति में फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर व मोटर पंप चालू हुआ। 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट ट्रांसफॉर्मर के ठीक होने तक महापौर ने रात साढ़े 3 बजे तक उपस्थित रहकर कार्य को पूर्ण कराया। इस दौरान आयुक्त लोकेश चंद्राकर, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, गौरव उमरे, सीएसईबी कॉन्ट्रैक्टर व इलेक्ट्रिकल ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  डीएमएफ राशि घोटाला : ED ने असिस्टेंट कमिश्नर रह चुकी माया वॉरियर को किया गिरफ्तार