छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत, पीएम मोदी ने वर्चुअली रायपुर स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को रायपुर जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल रहे। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.15 बजे रायपुर जंक्शन से रवाना हुई, जो रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन इस रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेगी और संबंधित क्षेत्र के विधायक और जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, NSS, किन्नर समाज, वृद्ध आश्रम और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर से नागपुर के लिये पहली वन्दे भारत की शुरुआत हुई थी।

DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर से विशाखापटनम की दूरी यात्री 11 घंटों में तय करते थे, जो अब वन्दे भारत से सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर पायेंगे। छत्तीसगढ़ से इस रूट में जाने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसलिए इससे लोग भी काफी खुश हैं।

Share this
READ MORE  CG BREAKING : IED धमाके से दहला बस्तर, DRG के 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी