नाबालिग गर्लफ्रेंड ने नए ब्वॉयफ्रेंड से पुराने की कराई पिटाई, वीडियो किया वायरल, अब पांच अरेस्ट

Share this

नाबालिग गर्लफ्रेंड ने नए ब्वॉयफ्रेंड से पुराने की कराई पिटाई, वीडियो किया वायरल, अब पांच अरेस्ट

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ मारपीट करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नाबालिग हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 115 (2), 351 (2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

 

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर अपचारी बालक ने अपने दोस्तों और दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर युवक की बेस बल्ले से पिटाई कर दी। घटना में पीड़ित नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट आई है।

पिटाई के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। जिसकी शिकायत थाने पहुंची। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पिटाई वाले मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।

 

श्री तिवारी ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया, लेकिन परिजनों ने थाने में कहा कि लड़की का मामला है, वह इसमें नहीं पड़ना चाहते। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। जांच में लड़की की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुलाहिजा रिपोर्ट में गंभीर चोट आई तो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रकरण के अनुसार भिलाई की रहने वाली नाबालिग लड़की और कैंप 2 संतोषी पारा निवासी 17 साल के लड़के के बीच प्रेम संबंध था। इसी बीच लड़की किसी और से प्यार करने लगी जब ये बात पहले प्रेमी को पता चली तो उसने लड़की के साथ गाली गलौज की। इस बात से नाराज लड़की ने अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड से पहले प्रेमी को पिटवाने का प्लान बनाया। इसके बाद प्लान के तहत पहले ब्वॉयफ्रेंड को लड़की ने सुनसान जगह पर बुलवाया। जहां पहले से ही मौजूद दूसरे ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने बेस बैट से नाबालिग पहले प्रेमी की पिटाई कर दी।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आवागमन बाधित, आज भी भारी वर्षा का अलर्ट
Share this