चरित्र शंका और खाना नहीं बनाने के विवाद में पति ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार | In Raigarh district, the husband strangled his wife to death in a dispute over doubting her character and not cooking

Share this

रायगढ़29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी पति भवन बरेठ। - Dainik Bhaskar

आरोपी पति भवन बरेठ।

रायगढ़ जिले के ग्राम बेहरामार में शुक्रवार को पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेहरामार में रहने वाले पूरन चंद्र बेहरा ने छाल थाने में सूचना दी कि भवन बरेठ (31 वर्ष) नाम के शख्स ने अपनी पत्नी हिन्ता बाई (25 वर्ष) की हत्या कर दी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला के खून से लथपथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृत महिला के शव पर चोटों के भी निशान मिले हैं।

आरोपी भवन बरेठ गिरफ्तार।

आरोपी भवन बरेठ गिरफ्तार।

थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बटनदार चाकू को आंगन में रखे बर्तन के नीचे से जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी हिन्ता बाई के चरित्र पर शक करता था और इस वजह से उन दोनों का आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार को दोपहर का खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने उसे खूब मारा और चाकू से उसका गला रेत दिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ट्रक में बैठकर गांव से फरार हो गया। छाल पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम भेजी और उसका पीछा कर भवन बरेठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे धरमजयगढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रायगढ़ में शराब पीकर सो रही पत्नी को मार डाला

रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सोमवार को उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। बता दें कि आरोपी सियाराम सारथी की पत्नी नेहा सोमवार को शराब पीकर सो रही थी। इसी दौरान शख्स ने पहले उससे झगड़ा किया। कहा- तूने इतनी शराब क्यों पी ली है। फिर गुस्से में कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है।

गिरफ्त में आरोपी सियाराम सारथी।

गिरफ्त में आरोपी सियाराम सारथी।

बाकारूमा गांव में सियाराम सारथी (46) अपनी पत्नी नेहा सारथी (35) के साथ रहता था। सियाराम घर का खर्च चलाने के लिए खेती-किसानी करता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले 2 पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सियाराम नेहा को अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था। सोमवार को सियाराम चावल लेने सोसाइटी गया था। उसी दौरान दोपहर को नेहा कहीं से शराब पीकर आई थी। शराब पीकर आने के बाद वह घर के कमरे में सो रही थी। तभी सियाराम मौके पर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद उसने नेहा को उठाया। मगर वह उठ नहीं रही थी। तब सियाराम ने कहा कि इतनी क्यों पी ली है। इसके बाद उससे झगड़ा करने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सियाराम ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर कई वार किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Breaking News : IAS Basav Raju गृह विभाग के विशेष सचिव बनाए गए, आदेश जारी