परीक्षा की तारीख और शहर तय, केंद्र व समय का पता नहीं, परीक्षार्थी परेशान | Exam date and city fixed, center and time not known, candidates upset

Share this

भिलाई21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जेईई मेंस के प्रथम सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक हर दिन दो-दो पालियों में होगी। इसमें ट्विनसिटी से 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रवेश जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तक परीक्षार्थियों को मिले ऑनलाइन प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा समय का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि परीक्षा के पहले तक केंद्रों और समय का उल्लेख कर दिया जाएगा। फिर भी केंद्र और पाली तय नहीं होने परीक्षार्थी परेशान हैं।

फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य
जेईई की परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में अपना कोई भी एक फोटो युक्त परिचय पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। इसमें आधार कार्ड, फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड, स्कूल से मिला परिचय पत्र, बैंक का पास बुक आदि में से कोई एक रख सकते हैं। इसे देखकर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में कम से कम 30 मिनट पहले उन्हें रिपोर्ट करना होगा। ताकी छात्रों की जांच परीक्षा के पहले हो जाए।

अप्रैल में होंगी दूसरे सत्र की परीक्षाएं
प्रथम सत्र की परीक्षाएं 1 फरवरी तक होगी। इस दौरान राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से 26 जनवरी को परीक्षाएं नहीं होंगी। दूसरे सत्र की परीक्षाएं अप्रैल महीने में 6 से 12 तक होगी। एनटीए ने इसकी समय सारणी पहले ही घोषित कर दी है। परीक्षा में पेपर दो भाग में होंगे। भाग-ए में बहु-विकल्पीय और भाग -बी में न्यूमेरिकल होगा। भाग -ए अनिवार्य है। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर होने पर एक अंक काटे जाएंगे।

आसपास के राज्यों से भी छात्र होंगे शामिल
जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली जेईई मेंस प्रथम सत्र की परीक्षा में दुर्ग-भिलाई के साथ कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव जिलों से समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। इस तरह हर बार की तरह इस बार भी करीब 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के इसमें शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इनमें झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के छात्र भी यहां आते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुंबई से आरोपी को लाया जा रहा रायपुर, गिरफ्तार कारोबारियों से करना चाहता था ठगी | Chhattisgarh ED action Recovery in the name of fraud case setting coal scam soumya chaurasia