भिलाई के वर्मा दंपति छंद रत्न से सम्मानित, छंद धारा पुस्तक का विमोचन 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। छंद स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दस साहित्यकारों का पुस्तक विमोचन हुआ। छंद गुरु अरुण कुमार निगम के गजल के ग पुस्तक के साथ, विजेंद्र कुमार वर्मा और संगीता वर्मा की कृति छत्तीसगढ़ी भाषा में “जयकारी के रंग” व “त्रिभंगी छंद धारा” पुस्तक का विमोचन हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विजेंद्र कुमार वर्मा भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी संगीता वर्मा आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर हैं। दोनों साहित्यकार पति पत्नी हैं। वर्मा दंपति नगरगाँव रायपुर जिला से हैं। विमोचन कार्यक्रम छग राजभाषा आयोग के सचिव अभिलाषा बेहार, वरिष्ठ साहित्यकार व गीतकार रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुधीर शर्मा और छंद के छ के संस्थापक अरुण कुमार निगम द्वारा हुआ। ये दोनों ही पुस्तक छंद विधा में लिखी गई है। इस अवसर पर दोनों साहित्यकार को छंद रत्न से सम्मानित किया गया। त्रिभंगी छंद धारा पुस्तक त्रिभंगी छंद में लिखी गई है, जो त्रिभंगी छंद में लिखने वाली छतीसगढ़ की महिलाओं में प्रथम महिला छंदकार होने का गौरव संगीता वर्मा को मिला है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिले से पधारे साहित्यकार आशा देशमुख, चोवाराम बादल, सूर्यकांत गुप्ता, जितेन्द्र खैरझिटिया, ज्ञानू मानिकपुरी, बलराम चंद्राकर, बोधन निषाद, गजराज महंत, मीता अग्रवाल, चमेली नेताम, अजय अमृतांशु, इन्द्रानी साहू, ओमप्रकाश अंकुर,‌अश्विनी कोसरे, मिलन मलरिहा, मनीराम मितान, दिलीप टिकरिहा, कमलेश वर्मा, ईश्वर साहू, शशी साहू, जगदीश हीरा साहू, सुमित्रा कामड़िया, राकेश साहू, मीनेश साहू, गजानंद समय गुरूजी,डीपी लहरे, नरेन्द्र वर्मा के साथ अंचल के साहित्यकार छंदकार उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  DMF घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू व माया वारियर को नहीं मिली राहत, रिमांड 17 तक बढ़ी