साफ सफाई करते समय हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई युवती, हालत गंभीर | Girl came in contact with high tension line while cleaning, condition critical

Share this

भिलाई41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मकान के सामने जुटी लोगों की भीड़ - Dainik Bhaskar

मकान के सामने जुटी लोगों की भीड़

भिलाई तीन थाना क्षेत्र के उम्दा रोड स्थित सिद्ध विनायक बिल्डर्स के संचालक कोमल जैन के घर में साफ सफाई के दौरान उनकी 23 वर्षीय भतीजी करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने उसकी मां कामिनी रामपुरिया और मौसी कुमुद जैन पहुंची तो उन्हें भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान कुमुद जैन की मौत हो गई।

थाना प्रभारी के मुताबिक घर के सामने से ही एक हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सोमवार को कोमल जैन के घर में महिलाएं साफ सफाई का काम कर रही थीं।लगभग 11:30 बजे दिशा सफाई करते हुए वहां पड़े एक स्टील के पाइक को उठाने लगी। वह देख नहीं पाई और राड ऊपर से गुजरे हाई टेंशन लाइन में टच कर गया। इससे दिशा करंट की चपेट में आ गई।

वह स्टील का पाइप जो हाई टेंशन लाइन से टच हुआ

वह स्टील का पाइप जो हाई टेंशन लाइन से टच हुआ

दिशा को करंट लगा देख उसकी मां कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया (45 साल) उसे बचाने के लिए भागी। वहीं पर दिशा की मौसी कुमुद जैन पति कोमल जैन (48 साल) भी थी। वो भी उन्हें बचाने भागी। करंट ने तीनों को चपेट में ले लिया। जब तक घर वाले उन्हें बचाते वो लोग बुरी तरह झुलस गए। घर वालों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए भिलाई के स्पर्श अस्पताल पहुंचाया। यहां कुमुद जैन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कामिनी और दिशा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वह मकान जहां घटी घटना

वह मकान जहां घटी घटना

पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की सूचना मिलते ही भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिशा रामपुरिया घर के प्रथम तल से स्टील का एक लंबा पाइप दूसरी मंजिल में पहुंचा रही थी। इसी दौरान पाइप मकान से लगभग तीन फीट दूर से गुजरने वाले 11 केवी हाईटेंशन लाइन से जा टकराया। इसके चलते दिशा को बिजली का जोर का झटका लगा और वह बुरी तरीके से झुलसने लगी। यह देखकर कोमल जैन और कामिनी रामपुरिया उसे बचाने आए और खुद भी झुलस गए।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  'क्या चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी है',विधायक के समर्थकों ने की FIR की मांग | Former minister Bhaiyalal Rajwade has made indecent remarks against Baikunthpur MLA Ambika Singhdev