‘क्या चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी है’,विधायक के समर्थकों ने की FIR की मांग | Former minister Bhaiyalal Rajwade has made indecent remarks against Baikunthpur MLA Ambika Singhdev

Share this

कोरिया44 मिनट पहले

पूर्व मंत्री भैयालाल रजवाड़े।

कोरिया जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व श्रम और खेल मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने बैकुंठपुर महिला विधायक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने महिला विधायक अंबिका सिंहदेव को लेकर अपशब्द बोले हैं और गाली का इस्तेमाल किया है। अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर महिला विधायक के समर्थकों में आक्रोश है। विधायक समर्थकों ने भैयालाल रजवाड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े द्वारा संसदीय सचिव और विधायक अंबिका सिंहदेव के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार रात सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और सबूत के तौर पर पेन ड्राइव में अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो फुटेज सौंपा है।

पुलिस को सौंपा शिकायत पत्र।

पुलिस को सौंपा शिकायत पत्र।

गुरुवार को भैयालाल राजवाड़े ने अन्य भाजपा नेताओं, सरपंच, नगरीय निकाय नेताओं और ठेकेदारों के साथ बैकुंठपुर स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत सीईओ विनय कश्यप को हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीईओ ने जरूरी फाइलों को लटकाकर विकासकार्यों को रोक रखा है। विनय कश्यप को नहीं हटाने पर भाजपाईयों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

इधर विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कदम उठाया जाएगा। ठेकेदारों का समर्थन करने वाले स्थानीय नेताओं ने बताया कि जिला प्रशासन से सीईओ को हटाने और लंबित फाइलों का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। लेकिन अगर जनपद पंचायत सीईओ विनय कश्यप का ट्रांसफर नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इधर मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल विधायक अंबिका सिंहदेव के लिए किया। उन्होंने ये भी कहा कि क्या वो चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी है। राजवाड़े ने कहा कि मैं बोलता नहीं हूं, लेकिन मजबूरी में बोलना पड़ता है। अगर मैं रहता तो बताता…।

READ MORE  सांसद मोहन मंडावी ने बच्चों को किया प्रेरित; एग्जाम में स्ट्रेस फ्री रहने के दिए टिप्स | Organizing 'Pariksha Pe Charcha' in Balod, MP Mohan Mandavi inspired the children; Tips to stay stress free in exam

खबरें और भी हैं…