छापों पर बोले CM बघेल-  होना-जाना कुछ है नहीं केवल परेशान कर रहे, भाजपा का हथियार है ED | Raipur ED action CM Bhupesh Baghel accused BJP IAS P Anbaglan’s house raided

Share this

रायपुर18 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को रायपुर में जारी ED की कार्रवाई से कुछ नहीं होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बात से आश्वस्त हैं कि इन जांचों से कुछ नहीं होने वाला। इन कार्रवाई को उन्होंने राजनीति से पूरी तरह प्रेरित बताया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रवाना होने से पहले उन्होंने ये बातें रायपुर पुलिस ग्राउंड के हैलीपैड पर कहीं हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

CM भूपेश बघेल ने ED की छापेमारी पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मैंने पहले ही कहा था कि ये चुनाव तक रहेंगे यहीं, चुनाव करा के जाएंगे। प्रदेश में चिटफंड घोटाले में लोगों का हजार करोड़ डूबा है। उसकी जांच नहीं कर रहे, हमारी पहली सरकार है देश में जो चिटफंड कंपनी की संपत्तियों को जब्त कर लोगों को उनके रुपए लौटाने का काम कर रही है। मगर हजारो करोड़ है हम सिर्फ कुछ करोड़ ही लौटा पाए हैं। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, ईडी जांच करे, क्यों नहीं करते हैं, ये राजनीति उद्देश्य से मोटिवेटेड होकर काम कर रहे हैं।

कुछ नहीं होगा मुख्यमंत्री ने ED की जांच और छापों को लेकर कहा कि- मैं शुुरू से कह रहा हूं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा यहां लड़ नहीं पा रही है। लगातार बैठकें कर रहे हैं। यहां का प्रभारी बदल दिए, नेता प्रतिपक्ष बदल दिए, प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इनके पास अब एक यही हथियार है जिसके माध्यम में कार्रवाई करवा रहे हैं। ED के जरिए दुष्प्रचार करना, परेशान करना यही इनका काम है। इस पूरी कार्रवाई में होना- जाना तो कुछ नहीं है केवल परेशान करना है।

बोरिया बिस्तर लेकर निकए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- महाराष्ट्र में अब सेंट्रल एजेंसी की दबिश होती है क्या ? वहां जैसे ही सरकार बदली ताे जितनी भी सेंट्रल एजेंसी थी सब बोरिया बिस्तर बांध के निकल लिए हैं। अब चूंकि छतीसगढ़ में चुनाव है तो इस प्रकार से कर रहे हैं। इनका उद्देश्य यही है। पहले पं बंगाल में चला, फिर महाराष्ट्र में, कर्नाटक में चला। कुल मिलाकर स्थिर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है जितना बदनाम कर सकते हैं बदनाम करो, ED के छापों से राजनेताओं को अफसर को डराने का काम किया जा रहा है।

IAS से लेकर कांग्रेस नेता तक घर पर छापा जानकारी के मुताबिक IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS अन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं। पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी IAS हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष के घर पर भी कार्रवाई जारी है। बता दे कि, 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी। पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकार के यहां भी छापेमारी की जानकारी लगी है। इसके साथ ही कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग अलग जगहों पर छापे की खबर है। कोरबा के व्यापारी एमएल पटेल के निवास और रायपुर स्थित उनके कार्यालयों में भी छापे पड़े हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ठग बोला-सस्ते में दे रहा हूं ले लो, फिर 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया; अब गिरफ्तार | In Jashpur, fake gold was cheated as real gold, Jashpur crime news