अंदर घुसने की फिराक में थे, मगर सफल नहीं हुए, पुलिस कर रही जांच | Thieves break bank lock in Ambikapur, Chhattisgarh Crime News

Share this

अंबिकापुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर में चोरों ने एक बैंक में ही चोरी करने की कोशिश की है। बताया गया कि देर रात यहां चोर पहुंचे थे। उन्होंने बैंक का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसने की फिराक में थे। मगर सफल नहीं हो पाए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरों ने चोरी करने की कोशिश की इसकी जानकारी सोमवार सुबह लोगों को लगी। लोगों ने देखा था कि बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद लोगों ने पुलिस और बैंक प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी थी।

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अंदर जाकर जांच की गई, पता चला कि सिर्फ ताला ही टूटा हुआ था। चोर अंदर नहीं घुस पाए थे। यही वजह है कि अंदर से माल पार नहीं हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है। मगर उसमें चोर नजर नहीं आए हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी