
कवर्धा38 मिनट पहले

- कॉपी लिंक
पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में 500 रुपए के लिए हुए विवाद के चलते पड़ोसी ने एक महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। टंगिया के वार से महिला बुरी तरह से घायल है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना 21 जनवरी की रात की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक लता चंद्राकर ग्राम बानो की रहने वाली है। घर से लगा हुआ किराना दुकान है, जिस पर वह 21 जनवरी की शाम बैठक थी। तभी आरोपी विष्णु का बेटा 100 रुपए लेकर दुकान आया और सामान खरीदी कर घर चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी विष्णु दुकान में पहुंचा और यह कहकर विवाद करने लगा कि उसने अपने बेटे को 500 रुपए देकर भेजा था। लेकिन बाकी पैसा लौटाया नहीं। कहा-सुनी के बाद आरोपी तैश में आ गया।
अपने घर से टंगिया लेकर आया और घर में घुसकर लता चंद्राकर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लता बेहोश होकर गिर गई। वहीं पास ही लता की बेटी पायल खड़ी थी। जब वह डरकर भागने लगी, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई है। मामले में पुलिस ने धारा 450, 307 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा गया है।
