रोहित, विराट, द्रविड़ ने कहा- रायपुर में और मैच होने चाहिए, शास्त्री ने बताया मेलबर्न जैसा मैदान | Rohit, Virat, Dravid said – more matches should be held in Raipur, Shastri said ground like Melbourne

Share this

रायपुर18 घंटे पहलेलेखक: दानिश अनवर

  • कॉपी लिंक
21 जनवरी को हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद छत्तीसगढ़ सहित देशभर के क्रिकेट प्रेमियों ने रायपुर स्टेडियम की तारीफ की। - Dainik Bhaskar

21 जनवरी को हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद छत्तीसगढ़ सहित देशभर के क्रिकेट प्रेमियों ने रायपुर स्टेडियम की तारीफ की।

21 जनवरी को हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद छत्तीसगढ़ सहित देशभर के क्रिकेट प्रेमियों ने रायपुर स्टेडियम की तारीफ की। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैच खेलने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, कोच राहुल द्रविड़ सहित खिलाड़ियों, टीम स्टाफ, बीसीसीआई के ऑफिशियल, ऑब्जर्वर, मैच कमेंटेटर्स ने स्टेडियम और पिच की खूब तारीफ की। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ को यह सौगात देने के लिए बीसीसीआई और जय शाह को धन्यवाद।

यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम देखकर प्रभावित हुए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और द्रविड़ ने मुझे यहां बीसीसीआई से और मैच करने का आग्रह किया है। वहीं, रवि शास्त्री ने इसे भारत का एमसीजी बताया। एमसीजी यानी कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जो ऑस्ट्रेलिया का सबसे बेहतरीन स्टेडियम है।

सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने इस स्टेडियम को भारत के बेहतरीन स्टेडियम में से एक बताया। हर्षा भोगले ने ग्राउंड को अच्छा बताने के साथ-साथ यहां के एयरपोर्ट की भी तारीफ की। इसके साथ ही यह कयास लगाया जाने लगा है कि रायपुर में आने वाले दिनों में और भी मैच होंगे।

वानखेड़े, बारामती, ईडन गार्डन भी लीज में
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, कटक का बारामती स्टेडियम और कोलकाता का ईडन गार्डन भी ऐसे इंटरनेशनल स्टेडियम हैं जो लीज में राज्य क्रिकेट संघ के पास हैं। लीज में होने की वजह से स्टेडियम का मालिकाना हक क्रिकेट संघ के पास है, जिसकी वजह से यहां आईसीसी टूर्नामेंट के मैच आयोजित किए जाते हैं। सीएससीएस ने इन्हीं स्टेडियम के दस्तावेजों के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेडियम को लीज पर मांगा है, जिसकी प्रक्रिया 6 साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन अब तक फाइल खेल विभाग में अटकी हुई है।

आईसीसी के टूर्नामेंट पर लीज का पेंच फंसा
2023 में होने वाले वनडे वर्ल्डकप के मैच के लिए भी रायपुर को वेन्यू बनाए जाने की उम्मीद लोगों ने लगानी शुरू कर दी है। लेकिन इसमें लीज का पेंच है। फिलहाल स्टेडियम राज्य के खेल विभाग का है। इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) सिर्फ पिच और ग्राउंड की देखरेख करता है। नियम के अनुसार जब तक क्रिकेट संघ को लीज में यह स्टेडियम नहीं मिल जाता, तब तक आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के मैच के लिए इसे वेन्यू नहीं बनाया जा सकता। स्टेडियम लीज पर मिलने के बाद यहां वर्ल्ड कप के मैच हो सकते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम

ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और सभी खेलों को मिलाकर दुनिया का दसवां बड़ा स्टेडियम है। इस मैदान की दर्शक क्षमता करीब 1 लाख है। पिच भी तेज है। वहीं, देश का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम रायपुर का है।

लीज को लेकर सरकार करेगी फैसला

“मैच के सफल आयोजन का सभी ने तारीफ की। स्टेडियम लीज मेें लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वानखेड़े और बारामती स्टेडियम के दस्तावेज भी दिए गए हैं। सरकार लीज को लेकर फैसला करेगी। संकेत मिले हैं कि स्टेडियम हमें मिल सकता है।”
-जुबिन शाह, अध्यक्ष सीएससीएस

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  महादेव एप : ED ने पेश किया पूरक चालान, 1800 पन्नों का है परिवाद