अग्निवीर भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी तक धमतरी में

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु भर्ती रैली का आयोजन 10 से 24 जनवरी तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इनडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में किया जा रहा है। भर्ती रैली में विभिन्न जिलों हेतु तिथि निर्धारित है। दुर्ग जिले के सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा हेतु निर्धारित की गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु आवेदिक पद एवीजीडी के लिए शनिवार, 17 जनवरी एवी टीडीएन (10वीं) के लिए मंगलवार, 20 जनवरी और एवी (टीटी)/एवी (सीएलके/एसकेटी) एवी टीडीएन 8वीं के लिए बुधवार, 21 जनवरी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार चिकित्सा परीक्षा हेतु आल एवी सीएटी 22 एवं 23 जनवरी को निर्धारित की गई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार भर्ती रैली की शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था नोडल अधिकारी की नियुक्ति के साथ की गई है, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

संपर्क हेतु नोडल अधिकारी सोनकर भवन, राम बाग, विन्ध्यवारिनी वार्ड धमतरी के लिए अश्वनी पाटकर को प्रभार दिया है, जिनका मोबाइल नंबर 8103350625 है। रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास धमतरी के लिए नोडल अधिकारी राजकुमार सिन्हा को प्रभार दिया है। जिनका मोबाइल नंबर 9827974636 है। सामुदायिक भवन, मंगल भवन के पास, मराठा पारा धमतरी को नोडल अधिकारी गिरीश गजपाल को प्रभार दिया है, जिनका मोबाइल नंबर 7898388835 है। राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड धमतरी के लिए नोडल अधिकारी चेतन साहू को प्रभार दिया है, जिनका मोबाइल नंबर 7398734489 है।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, 13 दिन पहले नौतपा में बस्तर पंहुचा मानसून
Share this