जांजगीर चांपा। ACB ने एक तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला पामगढ़ तहसील कार्यालय का है। दोनों आरोपियों ने धान केंद्र प्रभारी से रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसीबी के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव पर आरोप है कि उन्होंने चोरभट्टी स्थित धान उपार्जन केंद्र प्रभारी से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसने इस पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी, जिसके बाद जांच की गई और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केंद्र से जुड़े कार्यों को लेकर लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा था। रिश्वत नहीं देने पर काम अटकाने की बात कही जा रही थी। परेशान होकर प्रभारी ने एसीबी से संपर्क किया। जिसके बाद एसीबी की टीम योजना के तहत शिकायतकर्ता को चिह्नित नोटों के साथ तहसील कार्यालय भेजा और जैसे ही राशि ली गई, टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
