
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी के कार्यमुक्त होने के पश्चात सह–प्राध्यापक वेंकट रमन गुड़े ने कुलसचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। कार्यभार संभालने के पहले ही दिन कुलसचिव कार्यालय में लंबित 60 से अधिक फाइलों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में भी कार्यों की गति तेज हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते कई महीनों से कुलसचिव कार्यालय में फाइलें लंबित थीं, जिन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही थी। इससे कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बना हुआ था। वेंकट रमन गुड़े द्वारा कुलसचिव का कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया में सक्रियता आई है, जिससे कर्मचारियों में भी संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

