महंगाई कम करने, रोजगार और उद्यमों की बात, कांग्रेस इसे घर-घर पहुंचाएगी | Promise of ‘Golden India’ in Rahul Gandhi’s letter: In this, there is talk of reducing inflation, employment and enterprises, Congress will take it door-to-door

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Promise Of “Golden India” In Rahul Gandhi’s Letter: In This, There Is Talk Of Reducing Inflation, Employment And Enterprises, Congress Will Take It Door to door

रायपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंच गई है। यहां से श्रीनगर की दूरी करीब 295 किमी बची है। यह रास्ता 30 जनवरी तक पूरा कर लिया जाना है। इस बीच कांग्रेस देश भर में “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रही है। इसके लिए राहुल गांधी ने जनता के नाम एक पत्र दिया है। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व में एक स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इस चिट्‌ठी को कांग्रेस पार्टी घर-घर ले जाएगी।

राहुल गांधी ने एक पृष्ठ के इस पत्र की शुरुआत में भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया है। इस दौरान आये मुद्दों को आधार बनाकर राहुल ने लिखा है कि आज देश गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। युवा बेरोजगार हैं और महंगाई आसमान छू रही है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा है और सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में जा रही है। कुछ विभाजनकारी ताकतें हमारी विविधता की ताकत को हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है। राहुल गांधी ने लिखा है, ये विभाजनकारी ताकतें जानती हैं कि दिलों में असुरक्षा और डर पैदा कर वे समाज में नफरत के बीज बो सकते हैं। इस यात्रा ने मुझे विश्वास दिया है कि नफरत की राजनीति की अपनी सीमाएं हैं। यह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में ऐसी चिट्‌ठी घर-घर जाएगी।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में ऐसी चिट्‌ठी घर-घर जाएगी।

पत्र में राहुल गांधी ने कहा है, मैं सड़क से लेकर संसद तक प्रतिदिन इन बुराइयों के खिलाफ लड़ूंगा। मैं एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढसंकल्पित हूं जहां हर एक भारतीय के पास सामाजिक खुशहाली के साथ आर्थिक समृद्धि के समान अवसर हों। जहां किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले। युवाओं को रोजगार मिले। छोटे और मध्यम दर्जे के उद्योगों को प्रोत्साहन मिले। डीजल-पेट्रोल सस्ता हो, रुपया डॉलर के सामने मजबूत हो और गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए से अधिक न हो। राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस परिवार पिछले 137 सालों से भारत की प्रगति के लिए समर्पित है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। आप इस अभियान का हिस्सा बनकर एक ऐसे स्वर्णिम भारत के निर्माण में हमारा साथ दें जहां हर भारतीय के पास सपने देखने और उसे पूरा करने के समान अवसर उपलब्ध हों। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने बुधवार को रायपुर के राजीव भवन में राहुल गांधी का यह पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से पूर्व राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता की है।

कांग्रेस से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से पूर्व राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता की है।

मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जाएगी

शोभा ओझा ने कहा, आज भारत को हर स्तर पर तोड़ा जा रहा है और देश के संसाधनों का रूख मुट्ठी भर लोगों की ओर मोड़ा जा रहा है। इसलिए राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भाजपाई सत्ता की नफरत, निराशा और नकारात्मकता की जड़ता को तोड़ रहे हैं और भारत को जोड़ रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी इस ‘भारत जोड़ो’ अभियान को और अधिक व्यापकता प्रदान करने के लिए समूचे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जनसंवाद कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाएगी। इसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां करेंगी। इस अभियान के तहत देश के 6 लाख गांवों, 2 लाख 50 हजार ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंचकर राहुल गांधी जी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने ऐसी चार्जशीट बनाई है।

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने ऐसी चार्जशीट बनाई है।

चार्जशीट में इस तरह के आरोप

  • मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रुपए का था, आज वह 1,050 रुपए के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं। डीजल के दाम 55 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रुपए और 60 रुपए प्रति किलो थी, वह 200 रुपए प्रति किलो को पार कर गई है।
  • बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया।
  • होटल के एक हजार रुपए के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी! जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है। बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।
  • “ऑक्सफैम’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 5 प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की 60 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति है और नीचे के 50 प्रतिशत लोगों के पास देश की मात्र 3 प्रतिशत संपत्ति। विडंबना यह है कि नीचे के इन 50 प्रतिशत लोगों की जीएसटी में हिस्सेदारी 64 प्रतिशत है और ऊपर के 10 प्रतिशत लोगों की जीएसटी में हिस्सेदारी केवल 3 प्रतिशत है जबकि उनके पास देश की 70-80 प्रतिशत संपत्ति है।
  • महामारी की विभीषिका में 84 करोड़ लोगों की आमदनी घट गई लेकिन सरकार की मेहरबानी धन्नासेठों पर रही। उनका 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बैंक कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया गया। मोदी सरकार की सरपरस्ती में 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड हुए और नियोजित रूप से विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, ऋषि अग्रवाल और संदेसरा बंधु जैसे कई लोगों को देश से भगा दिया गया।
  • आजादी के बाद से मई 2014 तक देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था जो मोदी सरकार के बीते आठ साल के कार्यकाल में बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
  • एनएसओ की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि देश में किसानों की औसत आमदनी मात्र 27 रुपया प्रतिदिन रह गई है, जो मनरेगा मजदूरी से भी कम है। वादे आय दोगुनी करने के थे और असलियत में किसान की आय दसियों गुना कम कर दी गई।
  • एनएसओ की रिपोर्ट में यह भी चौकाने वाला तथ्य सामने आया कि देश के हर किसान पर औसत चार हजार रुपए का कर्ज है। एक तरफ सरकार किसानों का कर्ज़ माफ़ करने से इंकार करती है, दूसरी तरफ पार्लियामेंट्री कमेटी ने यह खुलासा किया है कि 2020-21 में मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स में कमी करके देश को एक लाख 84 हजार करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है।
  • बीते 8 वर्षों में भारत के नागरिकों के मनोबल को तोड़ा गया है। उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। हाल ही में आई केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में कुल एक लाख 64 हजार 33 लोगों ने आत्महत्याएं की।जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा रोज कमाकर आजीविका चलाने वालों का है, जो 42 हजार चार है। उनके अलावा 23 हजार 179 गृहिणियां, 13 हजार 714 बेरोजगार, 13 हजार 89 छात्र और 10 हजार 881 किसान भी आत्महत्या को मजबूर हुए हैं।
  • भारत की अक्षुण्णता और भूभागीय अखंडता को भी तोड़ा जा रहा है। चीन लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत की सीमा में न सिर्फ 2,000 वर्ग किलोमीटर घुसा हुआ है, बल्कि स्थाई सैन्य इन्फास्ट्रक्चर के साथ-साथ पूरी रिहाइशी कॉलोनी भी बना रहा है और सत्ताधीश आँख मूंदकर बैठे हुए है। इतना ही नहीं, सरहदों के साथ-साथ चीन को व्यापार की हदें भी पार करा दी गई है। आजाद भारत के इतिहास में सबसे अधिक 100 बिलियन डॉलर का आयात कर भारत के एमएसएमई सेक्टर को तबाह किया जा रहा है।

हाथ जोड़ो यात्रा से चुनाव अभियान शुरू करेगी कांग्रेस:घर-घर तक जाएगी राहुल की चिट्‌ठी-मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट, समापन रैली में महिला घोषणापत्र

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Big News : छत्तीसगढ़ के लिए खड़गे ने बनाई कोर कमेटी, सीएम भूपेश सहित इन नेताओं को मिली जगह