हाईमास्क लाइट का खंभा तोड़ते हुए डिवाइडर से टकराई, खरोरा से लौट रहे थे बाराती | Around 15 people were injured in a road accident at Jaistambh Chowk in Raipur

Share this

रायपुर3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी और उसके बाद चौक पर लगी हाईमास्क लाइट का खंभा तोड़ते हुए डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसा रात के करीब साढ़े 12 बजे हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सड़क हादसे में ऑटो में बैठी 5 सवारियों समेत बस में सवार करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बस ने ऑटो को मारी टक्कर।

बस ने ऑटो को मारी टक्कर।

बारातियों से भरी बस खरोरा से ईदगाहभाटा आ रही थी। जयस्तंभ चौक पर बस मौदहापारा की ओर से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर लगे हाईमास्क लाइट के खंभे और आईटीएमएस कैमरे के खंभे को तोड़ती हुई डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। सभी घायल ईदगाहभाटा के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  स्टूडेंट बोले- पढ़ने से नहीं साब.. क्लास में बैठने से लगता है डर | chhattisgarh news। Large cracks in the walls of the school, plaster falling from the ceiling