बाइक सवार युवक को हाईवा ने अपनी चपेट में लिया; नई नवेली पत्नी से कहा था- ‘जल्द आ रहा हूं घर’ | The groom was injured in a road accident, the bike rider was caught by the highway; Told the new fledgling wife- ‘I am coming home soon’

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Baloda
  • The Groom Was Injured In A Road Accident, The Bike Rider Was Caught By The Highway; Told The New Fledgling Wife ‘I Am Coming Home Soon’

बलौदाबाजार2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे में घायल दूल्हा। - Dainik Bhaskar

हादसे में घायल दूल्हा।

बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दूल्हा घायल हो गया। ग्राम अमेठी निवासी अजीत निषाद (24 वर्ष) की शादी 6 दिन पहले 19 जनवरी को हुई थी। अपनी शादी में शामिल होने आए जीजा को घर छोड़ने दूल्हा अजीत लवन गया हुआ था। वापस लौटते हुए वो हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी को ग्राम अमेठी में अजीत निषाद की शादी हुई। बारात हरदी गई हुई थी। इसके बाद दुल्हन को लेकर सभी वापस गांव आ गए। 24 जनवरी को दूल्हा अपने जीजा को उनके गांव छोड़ने लवन जा रहा था। वहां से वो बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव पहुंचने से 4 किलोमीटर पहले ग्राम रोहांसी में सामने से आ रहे हाईवा ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर हाईवा चालक फरार हो गया।

पलारी थाना क्षेत्र की घटना।

पलारी थाना क्षेत्र की घटना।

गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से पलारी अस्पताल पहुंचाया। उसके चेहरे पर गंभीर रूप से चोट लगी है। युवक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

10 मिनट पहले ही नई-नवेली पत्नी से कहा था तुरंत पहुंच रहा हूं घर

घायल दूल्हे अजीत ने दुर्घटना से 10 मिनट पहले ही अपनी नई-नवेली दुल्हनिया पूर्णिमा से फोन पर बात की थी और कहा था कि वो जल्दी ही घर पहुंच जाएगा। जब 2 घंटे तक भी दूल्हा घर नहीं पहुंचा, तो पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन किया। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने कॉल उठाकर उसके एक्सीडेंट की जानकारी दी और अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। इसके बाद परिजन और दोस्त पलारी अस्पताल पहुंचे।

दूल्हे के हाथ में अब भी मेहंदी लगी हुई

राहगीरों ने जब युवक के हाथ में मेहंदी लगी देखी, तो वे समझ गए कि उसकी शादी 2-4 दिन पहले ही हुई है। उसका चेहरा खून से लथपथ था, हालांकि लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई। परिजनों या अस्पताल ने अब तक पलारी थाना पुलिस को सूचना नहीं दी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक, सुकमा में 3 ट्रकों को किया आग के हवाले