बड़ी खबर – ED खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और अफसर को गिरफ्तार कर ले गई कोर्ट, दो दिन की मिली रिमांड

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 जनवरी। ईडी ने खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिवशंकर नाग और खनिज अधिकारी संदीप कुमार नायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को 2 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। विशेष न्यायाधीश अजय प्रताप सिंह राजपूत के छुट्टी पर होने के कारण एडीजे वंदना दीपक देवांगन की कोर्ट में पेश किया गया जहां से 27 जनवरी को शाम 4 बजे ईडी को विशेष कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है।
गौरतलब हो कि 27 जनवरी को पूर्व से गिरफ्तार जमीन कारोबारी दीपेश टांक की भी ईडी रिमांड खत्म होने पर 27 जनवरी को ईडी कोर्ट में पेश करेगी।

Share this
READ MORE  दिल्ली और बिलासपुर में करोड़ों के जेवरात और कैश उड़ाने वाला शातिर चोर भिलाई से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ