
जांजगीर19 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
स्वामी आत्मानंद शासकीय बहु. उत्कृष्ट हिंदी मीडियम नंबर 2 विद्यालय जांजगीर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सीजेएम जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गीतेश कुमार कौशिक, पैनल अधिवक्ता परमेश्वर राठौर, पैरालीगल वालंटियर जयराम गढ़ेवाल, प्रा. गोविंद प्रसाद चौरसिया, लता तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन व उद्देश्य की जानकारी दी।

सीजेएम ठाकुर ने विधिक सहायता क लिए पात्रता, विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, मोटर व्हीकल एक्ट, भरण पोषण अधिनियम, उपभोक्ता फोरम संबंधित जानकारी, गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बातें बताई।
कार्यक्रम में संदीप कुमार राठौर, प्रियंका तिवारी, मधु नायक, कांति यादव, सुनिल साहू, आरती तिग्गा, प्रितिका तरूण, प्रभा लता राठौर, अन्नपूर्णा राठौर, वैभव शर्मा, गेंदराम कौशिक, रोशन नेमी उप प्राचार्य, डॉ. रमेश पांडेय, पूजा दुबे, प्रेरणा शर्मा, मिना पाण्डेय, रविशंकर चौबे, मनोज त्रिवेदी, सुरेश राठौर, कृष्ण कांत राठौर, रामेश्वर देवांगन, भूमिका देवांगन आदि उपस्थित रहे।
