कुम्हारी पुल समय से पहले तैयार, दोनों ब्रिज खुलने से मार्ग पर ट्रैफिक हुआ सामान्य

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब 20 दिनों से जारी ट्रैफिक समस्या अब खत्म हो गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कुम्हारी पुल की मरम्मत तय समय से 13 दिन पहले पूरी कर ली गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों पुलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुल अब पूरी तरह सुरक्षित है और आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। पुल बंद होने के कारण 1 अप्रैल से लागू डायवर्सन अब स्वतः समाप्त हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, खारुन नदी पुल की मरम्मत के चलते यातायात प्रभावित था। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग और दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसका लोगों ने काफी सहयोग किया।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है और लोगों को जाम से राहत मिल गई है।

Share this
READ MORE  इंटेक करेगा सांस्कृतिक विरासतों के लिए जनजागरण