अकलतरा रेप-मर्डर पीडिता को कैंडल मार्च निकाल भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि

Share this

दुर्ग। जांजगीर चांपा के अकलतरा में ५२ वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की गई हत्या के विरोध में भाजयुमो ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी और दुष्कर्मी हत्यारों को फांसी देने की मांग की। भाजपा कार्यालय से पटेल चौंक तक निकाले गए इस मार्च के दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बैठी है तब से अपराधी बेख़ौफ़ है। लगातार गंभीर अपराध बढ़ते जा रहे है। सरकार मौन रहकर भ्रष्टाचार में लिप्त है। माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए सड़क की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है। जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने कहा की छत्तीसगढ़ में माताएं बहनें सुरक्षित नही हैं। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, महामंत्री बँटी चौहान, अहिल्या यादव, ममता जैन, शीतला ठाकुर, सुधा राठौर, मौसमी ताम्रकार, भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला मंत्री मनीष साहू, अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रकांत साहू, प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सोनकर, के साथ ही राहुल भट्ट, डुमेंद्र देशमुख, प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी, स्वाध्याय मंडल संयोजक नीलेश अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी नीलेश सिन्हा गुलशन दिल्लीवार, पीआरटी सदस्य रितेश शर्मा, पीयुष मालीवय, राहुल पाटिल, मंडल अध्यक्ष राजा यादव, कन्हैया देवांगन, राहुल कुमावत, दीपक सिन्हा, अनिकेत यादव, ईश्वर देवांगन, शुभम साहू, गोपू पटेल, प्रेम साहू, योगेश ठाकुर, चंदन साहू, प्रवीण यादव, निरंजय दुबे, आशीष पांडेय, जगजीत बाबर, सुमित सोनी, सुमित यादव, मोनू देवांगन, सन्नी सिंह राजपूत, राकेश सारथी, शुभम मानिकपुरी, शुभम कोम्बे, उल्लेख साहू, किशोर गौतम, अभिषेक साहू, मन्नू दुबे, शुभम साहू, गोलू ठाकुर व अन्य युवा उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  देवांगन समाज का सावन महोत्सव 30 जुलाई को