अंबिकापुर16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मेडिकल काॅलेज के जूनियर डाॅक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से स्थगित हो गई। रायपुर में जूनियर डाॅक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार को मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा की थी। अबिकापुर के जूनियर डाॅक्टरों ने बताया कि सीएम से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद प्रदेश संगठन ने हड़ताल कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत बुधवार से अंबिकापुर के सभी 37 जूनियर डाॅक्टर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने काॅलेज प्रबंधन को भी को हड़ताल स्थगित होने की सूचना दे दी है।
जूनियर डाॅक्टरों ने बताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में फिर हड़ताल हो सकती है। बता दें कि स्टायपेंड़ में बढ़ोतरी के लिए मेडिकल काॅलेज में पीजी करने वाले जूनियर डाॅक्टर हड़ताल पर चले गए थे। अंबिकापुर में संख्या कम होने से इसका प्रभाव ज्यादा तो नहीं दिखा, लेकिन रायपुर में कामकाज प्रभावित होने लगा था।
