भाजपा नेता से बहसबाजी पड़ी भारी, दुर्ग जनपद CEO रूपेश पांडे निलंबित

Share this

 

० सुशासन तिहार में बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन अभियान के बीच दुर्ग जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। सुशासन तिहार के दौरान भाजपा नेता से तीखी बहस और अभद्र व्यवहार के मामले में जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाते हुए दुर्ग संभाग आयुक्त एस‌एन राठौर ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, थनौद गांव में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण की राशि जारी होने को लेकर भाजपा के दुर्ग ग्रामीण मंडल महामंत्री पुराण देशमुख और जनपद सीईओ रूपेश पांडे के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता ने निर्माण कार्य और राशि जारी करने पर सवाल उठाए, जिस पर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई।

“तेरे को जो करना है कर ले” बयान बना कार्रवाई की वजह

विवाद के दौरान सीईओ रूपेश पांडे ने भाजपा नेता को उंगली दिखाते हुए कथित तौर पर कहा, “तेरे को जो करना है कर ले”। यह पूरा घटनाक्रम दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

महेंद्र कुमार जांगड़े को अतिरिक्त प्रभार

निलंबन के बाद प्रशासन ने महेंद्र कुमार जांगड़े को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

READ MORE  गरियाबंद में 9 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर 

इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के सुशासन मॉडल के तहत अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Share this