CG News: छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किया आदेश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० 1997 से 2013 बैच तक के भारतीय वन सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का आदेश जारी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े का तबादला कर उन्हें नई पदस्थापना दी गई है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

Share this
READ MORE  बीएसएनएल सिम बंद, उपभोक्ता लगा रहे दफ्तर के चक्कर