डौंडी एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बालोद। जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 10वीं के एक छात्र का शव स्कूल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम, निवासी ग्राम रीवागहन खेरथा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह छात्र पीटी में शामिल नहीं हुआ था। पीटी के बाद जब अन्य छात्र वापस कमरे में पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

कमरा नंबर 16 में मिला शव

जानकारी के मुताबिक छात्र ने विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फांसी लगाई थी। अन्य छात्रों की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस विद्यालय पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आत्मघाती कदम क्यों उठाया ?

फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्र के सहपाठियों, स्कूल स्टाफ और उसके करीबियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

READ MORE  'काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
Share this