भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों का हुआ आरक्षण, वर्तमान क‌ई पार्षद आए आरक्षण की चपेट में

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० कला मंदिर में पारदर्शिता के साथ पूरी हुई प्रक्रिया

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के 70 वार्डों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर में पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह, निगम आयुक्त सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डीके कोसरिया, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

राज्य शासन के निर्धारित नियमों के तहत वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बीच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पर्चियां निकाली गईं और 70 वार्डों का आरक्षण तय किया गया। पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक रूप से संपन्न होने के कारण नागरिकों को आरक्षण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला। वार्ड आरक्षण में 35 सामान्य वर्ग, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 9 अनुसूचित जाति (एससी) एवं 3 अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को शामिल किया गया। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित आरक्षित वार्डों से पात्र नागरिक अपने वर्ग के आरक्षण के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकेंगे।

आरक्षण प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी लॉटरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों के आरक्षण के साथ अब आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

READ MORE  केसरा पाटन के ग्रामीणों ने निस्तारी के लिए मांगा खारून नदी से पानी
Share this