महाराष्ट्र में दिवेआगर बीच पर डूबे 8 छात्र, पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का दल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। सभी छात्र पिकनिक मनाने के लिए दिवेआगर बीच पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। वे पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान ‘विनर्स अकादमी’ के समूह के साथ पिकनिक पर दिवेआगर पहुंचे थे।

 

दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित है और यह इलाका दिघी तटीय पुलिस थाने के क्षेत्र में आता है।

 

48 लोगों का समूह पहुंचा था बीच पर

 

पुलिस के अनुसार, पिकनिक के लिए कुल 48 लोगों का समूह दिवेआगर बीच पहुंचा था। इसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे।

 

इसी दौरान आठ छात्र समुद्र में उतर गए। पुलिस के मुताबिक, छात्रों को समुद्र की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लग पाया और वे लहरों की चपेट में आकर बह गए।

 

तलाशी अभियान में बरामद हुए सभी शव

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे। समुद्र में तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।

मृत छात्रों की पहचान यश किरण वानखेडे, सोहम तुकाराम भांडवलकर, तन्मय दत्तात्रय वाहिले, कौस्तुभ संदीप दौंड, कैवल्य वासनकर, राजवीर वहिले, प्रणव बनसोडे और सुमित अहिरे के रूप में हुई है।

READ MORE  दुर्ग जिले के दो नगर निगमों में अब आयुक्त महिला IAS, तीन निगमों में महिला शक्ति 

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

हादसे के बाद दिवेआगर बीच पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this