BUDGET 2023 : सात लाख तक कमाई हुई TAX FREE, किसान युवा और छात्रों के लिए भी बड़े ऐलान

Share this

नई दिल्ली (दुर्ग न्यूज)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश कर दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वित्तमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए गए। सबसे बड़ा ऐलान टैक्स को लेकर किया गया। वित्तमंत्री ने कहा कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। टैक्स की यह सीमा पहले पांच लाख रुपए तक थी। वहीं पुराने टैक्स स्लैब में भी वित्तमंत्री ने 3 लाख रुपए तक की आय को टैक्स की सीमा से मुक्त रखा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जो बजट पेश किया उसके सात मुख्य आधार बताए और मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती सहित कई बड़े ऐलान किए हैं। अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया। इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए भी बड़े ऐलान किए गए।
बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। उन्होंने कहा कि विश्व में मंदी है लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को सराहा है और आज हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इससे दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए युवा उद्यमियों द्वारा कृषि – स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

Share this
READ MORE  BREAKING NEWS: देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके