
दुर्ग न्यूज, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल समेत 13 राज्यों के राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। आपको बता दें कि विवादों से घिरे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। अनुसूईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है, उनकी जगह विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम पटनाइक राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य राज्यपाल सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन राज्यपाल झारखंड, शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल असम, रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर राज्यपाल, आंध्र प्रदेश, विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल छत्तीसगढ़, अनुसुईया उइके, राज्यपाल मणिपुर, एल गणेशन राज्यपाल नगालैंड, फागू चौहान राज्यपाल मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्यपाल बिहार, रमेश बैस राज्यपाल महाराष्ट्र, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा उपराज्यपाल लद्दाख बनाए गए हैं।
🟩 जानिए कौन हैं विश्वभूषण हरिचंदन
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को अब छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन ने अपना राजनीतिक करियर 1971 में शुरू किया था, वो भारतीय जनसंघ से भी जुड़े रहे साल 1977 में जनता पार्टी के गठन तक वो आंध्र प्रदेश में जनसंघ के महाचिव रहे थे, इसके अलावा वह संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं हरिचंदन आंध्र बीजेपी अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकें है, उनका कार्यकाल 1980 से 1988 तक रहा था। वहीं साल 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी और बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।



