वेदी पूजन के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ, आचार्यश्री ने कहा जीवन को मंगल करने और परमात्मा से जुड़ने का अवसर है यह महोत्सव

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 फरवरी। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ श्री सुविहित प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का आज दूसरे दिन सुबह 6 बजे सदर जैन मंदिर में परमात्मा का वेदी पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। परमात्मा का विधि स्थापना कुंभ स्थापना, दीप स्थापना , भैरव पूजन क्षेत्रपाल पूजन, 4 देवी पूजन, 16 विद्या देवी पूजन, चौसठ योगिनी पूजन , 10 दिगपाल पूजन ,नवग्रह पूजन अष्टमंगल पूजन, लघु सिद्ध चक्र पूजन,लघु बस स्थानक पूजन यह संपूर्ण पूजन का कार्यक्रम सदर जैन मंदिर में हुआ।
दोपहर को सत्तर भेदी विधि पूजन हुआ। अयोध्या नगरी एवं भरत चक्रवर्ती भोजन खंड का उद्घाटन परम पूज्य खरतर गच्छधिपति आचार्य श्री जिन मणि सुरेश्वर जी महाराज,आचार्य द्वय एवं साधु साध्वी मंडल एवं सकल श्री संघ की उपस्थिति में सुबह 10 हुई। दोपहर को 54 कल्याणक विधान इंद्राणी स्थापना का कार्यक्रम एवं रात्रि भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस पांच दिवसीय महोत्सव को संपादित करने संगीत सम्राट नरेंद्र वाणी गोता जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
परम पूज्य आचार्य जिनमणि प्रभ सुरिस्वर जी ने धर्म सभा में कहा कि ये प्रतिष्ठा महोत्सव जीवन को मंगल करने एवं परमात्मा से जुड़ने का स्वर्णिम अवसर है। पूरे श्रद्धा और समर्पण भाव से हमें परमात्मा भक्ति से जुडते हुए आनंद मंगल भावना से प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता देनी है।
कल तीसरा दिन च्वयन जन्म कल्याणक दिवस है जिसमें कल जन्म कल्याणक विधान होगा एवम 56 द्विक कुमारी महोत्सव इन्द्रासन कंपन मेरु पर्वत पर अभिषेक कार्यक्रम होगा।*
आज के कार्यक्रम में सकल दुर्ग संघ की समृद्ध उपस्थिति रही।

Share this
READ MORE  Accident News : खून से लाल हुई भिलाई की ये सड़क, लोडिंग वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत