टाउनशिप में अतिरिक्त निर्माण के नियमितिकरण को लेकर व्यवसायियों की स्टील सिटी चेंबर ऑफ कामर्स ने बुलाई अहम बैठक

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 फरवरी। भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक 19 फरवरी प्रातः 11 बजे से जोनल मार्केट स्थित मंदिर परिसर में आहूत की गई है। अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा भवन अनुज्ञा के साथ-साथ मकान एवं दुकान के अतिरिक्त निर्माण को नियमित करने की योजना के संबंध में चर्चा की जायेगी। प्रत्येक सेक्टर में शिविर लगाकर व्यापारियों को जागरूक करना और उनके आवेदन नगर पालिक निगम में जमा करना, टाउनशिप के सभी व्यापारियों के द्वारा यदि नगर पालिक निगम में अपने मकान या दुकान का नक्शा बनाने का निर्णय ले ले तो एक अभिनव कार्य होगा तथा आने वाले समय में इससे होने वाले नफा नुकसान की जानकारी से अवगत कराने के लिए यह बैठक आहूत की गई है। महासचिव दिनेश सिंघल ने बताया कि शहर के सभी प्रबुद्ध व्यापारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में शामिल होने वाले व्यापारियों को पूर्व सूचना देना आवश्यक है।

Share this
READ MORE  पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को दी गई समझाइश, सड़क घेरकर विज्ञापन लगाने वालों के बोर्ड जब्त