“अब नहीं रहेगी गोद सूनी”🟩 चिखली के एस आर हास्पिटल में 24 को नि:संतान दम्पत्तियों का नि:शुल्क परामर्श और जांच शिविर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 23 फरवरी। एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग के चेयरमैन संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी 2023 शुक्रवार को महिलाओं एवं निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का समय प्रातः 11 AM से दोपहर 3 PM बजे तक रहेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह शिविर द सृजन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर रिवाइवल मेडिकल सेंटर एवं एस.आर.हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में लगाया जा रहा है। उक्त शिविर में मध्य भारत की सुप्रसिद्ध आई वी एफ विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिन्हा अपनी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करेगी। डाक्टर संगीता सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि IVF एवं IUI एडवांस तरीके से कृत्रिम गर्भधारण कराने की प्रक्रिया है।

S.R.HOSPITAL की स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता रानी प्रसाद ने बताया कि शिविर में महिलाओं एवं युवतियों से संबंधित जैसे मासिक धर्म में अनियमितता, हार्मोनल चेंजेस, सफेद पानी जाना, गर्भ न ठहरना इत्यादि बीमारियों के निदान हेतु नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

S.R.HOSPITAL वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. केसरवानी ने क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Share this
READ MORE  आज जगदलपुर में जुटेंगे आंध्र प्रदेश के लोग इसके बाद रायपुर में भी मनेगा उत्कल उत्सव | People of Andhra Pradesh will gather in Jagdalpur today, after that Utkal festival will be celebrated in Raipur as well.