आर्मी जवान की कांकेर में नक्सलियों ने कर दी हत्या, बाजार में घेर किया हमला

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला से बड़ी खबर आ रही है जहां आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव में हुई नक्सल वारदात में आर्मी के जवान की नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना शाम साढे़ 5 बजे के आसपास की है।
मिली जानकारी के अनुसार उसेली में बाजार स्थल के पास मुर्गा बाजार लगता है। बड़े तेवड़ा निवासी सेना का जवान मोतीराम आंचला पिता बालसाय आंचला सप्ताह भर पहले छुट्टी पर आया था। शनिवार को उसेली बाजार में मुर्गा बाजार देखने पहुंचा था तभी नक्सलियों ने उस पर हमला बोल दिया।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अति संवेदनशील इलाके के आमाबेड़ा थाना इलाके उसेली के मुर्गा बाजार में सेना के इस जवान को नक्सलियों ने शाम करीब साढ़े 5 बजे गोली मार कर हत्या कर दी। जवान का नाम मोती राम और बड़े तेवड़ा गांव का रहने वाला था। जवान छुट्टी में अपने गांव आया था। नक्सलियों ने आज उसेलि गांव के मेला, मुर्गी बाजार में घटना को अंजाम दिया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग भिलाई बेमेतरा के जुआरियों की सजी थी महफिल, अचानक पहुंचे सीएसपी, 6 पकड़ाए