अलग-अलग क्षेत्र से मोबाइल उड़ाने वाले युवक गिरफ्तार, चोरी का 5 मोबाईल जब्त

Share this

भिलाई नगर, 6 अप्रैल। दुर्ग जिला अंतर्गत खुर्सीपार थाना पुलिस ने एफआईआर के चंद घंटों के भीतर ही मोबाईल उड़ाने वाले आरोपियों को धरदबोचा है। विभिन्न क्षेत्र से लोगों का मोबाइल पार करने वाले आरोपियों को खुर्सीपार में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा और इनसे कुल 5 मोबाईल फोन जब्त किए हैं।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि रामाश्रय मिश्रा निवासी एमपीआर रोड जोन-2 खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दोपहर करीबन 1 बजे वह हनुमान मंदिर के बगल में कपड़ा धो रहा था और अपना वन प्लस मोबाईल जिसमें दो सिम लगी हुई थी, को बगल पास में रखे टेबल में रखा था। कपड़ा धोने के दौरान साबुन खत्म होने से वो मंदिर के अंदर गए और साबुन लेकर वापस आए तो देखा मोबाईल फोन टेबल पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और अपराध दर्ज कर आरोपी एवं चोरी गए मोबाईल को बरामद करने निर्देशित किया।
थाना प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व मे सउनि वीरेन्द्र ठाकुर हमराह आरक्षक चुमुक सिन्हा, अमन शर्मा, पंकज सिंह आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना हुई। घटना स्थल पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालने पर एक लड़का सफेद रंग का शर्ट पहना हुआ, बाल में दोधारी कटिंग किया हुआ मोबाईल चोरी कर ले जाते दिखा। फुटेज को आसपास के लोगों एवं मुखबिरों को दिखाने पर शुभम नाम का चोर के रूप मे पहचान किया गया, जिसे बालकनाथ मंदिर के पीछे नाला के पास घेराबंदी कर पकड़ थाना ला बारिकी से पूछताछ करने पर अपने साथी एस अमन एवं नाबालिक साथी के साथ मिलकर हनुमान मंदिर एवं विदेशी शराब भट्टी खुर्सीपार से 5 अलग-अलग कंपनी का मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से आसमानी नीला रंग का वन प्लस कंपनी का मोबाईल, पीले रंग का ओप्पो कंपनी का मोबाईल, नीले रंग का रीयलमी, आसमानी रंग का रेडमी और काले रंग का विवो कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया है। मामले में आरोपी शुभमदीप (22 वर्ष) निवासी शुक्ला लकड़ी टिम्बर के पीछे खटाल के पास खुर्सीपार, एस अमन (20 वर्ष) निवासी साहू किराना दुकान के पास देना बैंक पावर हाउस और एक नाबालिग बालक शामिल है।

Share this
READ MORE  महिलाओं को ठोकर मार कार चालक नेहरू नगर से हुआ फरार, दो घायल अस्पताल में