मुख्यमंत्री ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण

Share this

 

भिलाई, 8 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव व महापौर नीरज पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।

Share this
READ MORE  यूपीएससी की तैयारी के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, बीआईटी में टॉपर्स ने दिए टिप्स