4 गांव के ग्रामीण सड़क पर उतरे, 3 घंटे तक किया चक्काजाम; जमकर हुई नारेबाजी | Korba News: National Highway became dilapidated, people got angry

Share this

कोरबा6 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कोरबा से बिसालपुर जाने वाले नेशनल हाईवे में कई जगह बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। इसी वजह से कुछ गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया है और वे बुधवार को सड़क पर उतर गए। इनका कहना था कि यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंगलवार को सुबह पाली मुनगाडीह मुख्य मार्ग पर दमिया, डोंगानाला, मुनगाडीह, बकसाहि गांव के लोग पहुंचे थे। यहां करीब 300 लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सभी सड़क पर बैठ गए और आने-जाने वाली गाड़ियों को रेकने लगे। वहीं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही थी।

ग्रामीणों का कहना था कि हम परेशान हैं। सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। आए दिन हादसे होते हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके। मगर कोई ध्यान ही नहीं देता है। ये ठीक नहीं हो रहा है। सड़क पर धूल उड़ता है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। ये समस्या आए दिन होती है। इसलिए हम आज तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है।

चक्काजाम के चलते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर इस बात की सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया। तब जाकर करीब 3 घंटे के चक्काजाम के बाद लोग शांत हुए और वापस लौटे हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ओडिशा से गांजा मंगाकर दुर्ग के तस्करों को बेचने वाले जीआरपी के 2 जवान समेत तीन पकड़े गए | Three arrested, including two GRP jawans, who procured ganja from Odisha and sold it to the smugglers of Durg